छतरपुर: जेल से छूटते ही गाड़ियों के काफिले के साथ निकला हत्याकांड का आरोपी
छतरपुर के चर्चित शिवम मिश्रा हत्याकांड (धारा 302) के मामले में जेल में बंद आरोपी नीलेश अग्निहोत्री के बाहर आते ही समर्थकों ने यातायात नियमों और कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं। जेल परिसर से लेकर डाकखाना चौराहे और शहर के मुख्य मार्गों पर भारी गाड़ियों के काफिले, ढोल-नगाड़ों और शक्ति प्रदर्शन के साथ जश्न मनाया गया, जिससे आम जनता के बीच दहशत का माहौल बन गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।