डुमरा: मिर्चाईपट्टी में यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई
सीतामढ़ी: महिला थाना कांड संख्या 08/26 में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले के प्राथमिकी अभियुक्त कुणाल कुमार, मिर्चाईपट्टी वार्ड संख्या-08, थाना एवं जिला सीतामढ़ी, के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार अधिपत्र का विधिवत चस्पा किया गया। पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के आलोक में इश्तेहार चिपकाया गया है।