भभुआ: भभुआ के लिच्छवी भवन पर किसान संघर्ष मोर्चा के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
Bhabua, Kaimur | Nov 26, 2025 भभुआ लिच्छवी भवन पर किसान संघर्ष मोर्चा के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आज बुधवार को 2 बजे धरना प्रदर्शन दिया। किसान संघर्ष मोर्चा के जिला महासचिव पशुपतिनाथ सिंह ने बताया कि बिना नोटिस के किसान की खड़ी फसल को जिला प्रशासन द्वारा रौंद दिया गया और उसका अभी तक मुआवजा भी नहीं मिला। यहां तक की बाढ़ में बहुत सारे किसानों का धान डूब जाने से फसल खराब हो गई थी।