भभुआ: मुंडेश्वरी सभागार में कैमूर डीएम की अध्यक्षता में मद्य निषेध दिवस का भव्य आयोजन किया गया
Bhabua, Kaimur | Nov 26, 2025 जानकारी के अनुसार मुंडेश्वरी सभागार में कैमूर डीएम की अध्यक्षता में बुधवार की सुबह मद्य निषेध दिवस का भव्य आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी व जीविका की महिलाएं उपस्थित रही। जिस दौरान डीएम द्वारा सभी पदाधिकारी एवं उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्त रहने एवं समाज को नशा मुक्त रखने की शपथ दिलाई गई।