लोहरदगा: हूल दिवस पर लोहरदगा उपायुक्त बोले वीर शहीद सिधो-कान्हू का साहस, त्याग और बलिदान आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत।
हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे लोहरदगा समाहरणालय परिसर में उपायुक्त संदीप कुमार मीना एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारियों और कर्मियों ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद सिधो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।