खरीक: एनएच-31 पर दो ट्रकों की टक्कर, चालक की हुई मौत
खरीक थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी 23 वर्षीय याकुब अली के रूप में हुई है। घायल चालक को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल से पूर्णिया रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।