संपतचक: 20 वर्षों की निष्कलंक सेवा को भावभीनी विदाई, PHC संपतचक की ANM रीता कुमारी और अनीता कुमारी सम्मानित, नम हुईं सभी की आंखे
संपतचक (पटना)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) संपतचक में सोमवार को 20 वर्षों तक ईमानदारी, समर्पण और सेवा भावना के साथ कार्य करने वाली एएनएम रीता कुमारी एवं अनीता कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर का माहौल भावुक हो गया और उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा कर्मचारियों की आंखें नम हो गईं। कार्य