मुरैना: पंवाया रोड से दिनदहाड़े युवक का अपहरण, परिजनों को मारपीट के मैसेज; 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ
Morena, Morena | Jul 18, 2026 बानमोर में सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े युवक का पंवाया रोड से अपहरण, परिजनों को भेजे जा रहे मारपीट के मैसेज।।बानमौर थाना क्षेत्र के पंवाया रोड पर शुक्रवार सुबह एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक 26 वर्षीय युवक का अपहरण कर लिया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं।