फिरोज़ाबाद: गांव नगला आशा में रंजिश के चलते विकलांग युवक को गांव के नामजद लोगों ने दुकान से सामान खरीदते समय पीटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार के गांव नगला आशा से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है विकलांग युवक उदल सिंह को दुकान से सामन खरीदने गया था। इसी दौरान नामजद जितेंद्र और आशीष ने शराब के नशे में गाली गलौज करते हुये मारपीट कर दी। घायल युवक ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।