फिरोज़ाबाद: थाना साइबर अपराध पुलिस टीम ने रूकनपुरा निवासी वादी के ₹79,000 साइबर ठगी में सकुशल वापस कराए
थाना साइबर अपराध पुलिस टीम को शिकायतकर्ता नन्दलाल पुत्र चिरंजीलाल निवासी रूकनपुर थाना शिकोहाबाद के अज्ञात साइबर ठगों द्वारा मोबाइल फोन कॉल के माध्यम से धोखाधड़ी कर विभिन्न खातों में कुल 88614 रूपये डलवाकर साइबर ठगी कर ली गयी थी। जिसको लेकर साइबर क्राइम पुलिस टीम ने समयबद्ध प्रयास कर शुक्रवार शाम पांच बजे करीबन 79000 रूपये सकुशल वापस कराये गये।