पुरोला: DM-SP ने पुरोला विधानसभा में सुदूरवर्ती मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं को परखा
पुरोला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सुदूरवर्ती नैटवाड-सांकरी क्षेत्र का भ्रमण कर अनेक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। P-3श्रेणी के मतदान केन्द्रों के लिए की जा रही व्यवस्थाओ की पडताल करते हुए DM द्वारा सम्बन्धित विभागों को क्षेत्र की सडक व अन्य सुविधाओ को सुचारू रखने तथा लिवाडी व अन्य निर्माणाधीन सडको के निर्माण कार्य भी जल्द बहाल किये जाने के निर्देश दिए।