पुरोला: पुरोला विधानसभा के लिवाड़ी, फिताड़ी सहित विभिन्न गांवों में होम वोटिंग संपन्न कराने के बाद लौटने लगे मतदान कर्मी
पुरोला विधान सभा के दुरुस्थ गांव लिवाड़ी, फिताड़ी,सेवा तथा बरी आदि गांव के लिए गत सोमवार को मतदान कर्मी रवाना हुए थे। पुरोला विधान सभा के दुरुस्थ गांव में होम वोटिंग शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हुई। पुरोला विधान सभा क्षेत्र में 94 बुजुर्ग तथा 24 दिव्यांग मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।