पुरोला: पोलिंग पार्टियों ने पुरोला विधानसभा के दूरस्थ गांव फिताड़ी व सेवा पहुंचकर बुजुर्ग मतदाताओं से करवाई होम वोटिंग
पुरोला विधान सभा क्षेत्र के दूरस्थ सेवा गांव के मतदान केन्द्र पर 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला ग्यारसी देवी तथा फिताड़ी गांव में 85 भूमि देई व धर्मी देई ने पोस्टल बैलेट से होम वोटिंग की। होम वोटिंग में शमिल होकर बुजुर्गो ने मतदान में भाग लेकर लोकतंत्र के चुनावी पर्व के प्रति उत्साह तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।