पुरोला: लोक सभा चुनाव के मध्येनजर पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने मोरी बाजार में फ्लैग मार्च किया।
लोक सभा चुनाव में पारदर्शी चुनाव तथा आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस जनपद के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाल रही है। पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने मोरी बाजार में एसओ अशोक कुमार के नेतृत्व में फ्लैगमार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा बलों आम जनता से आगामी लोकसभा चुनाव में निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।