पुरोला: डीएम और एसपी ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र के कलाप व लिवाड़ी सहित विभिन्न स्थानों पर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जनपद भर में विभिन्न तरह के जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। पुरोला विधान सभा के भ्रमण के दौरान डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट व एसपी अर्पण यदुवंशी ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे,शिक्षक और ग्रामीण शमिल हुए।