चूरू: चूरू के मुख्य बाजार में नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया, कार्रवाई से मचा हड़कंप
Churu, Churu | Oct 16, 2026 शहर के मुख्य बाजार में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। नगर परिषद की टीम ने सुभाष चौक से अभियान की शुरुआत की। इसके बाद मुख्य बाजार, गढ़ और सब्जी मंडी क्षेत्र में पहुंचकर दुकानों के आगे किए अतिक्रमण हटाए.