शाजापुर: डाइट में एफ एल एन प्रशिक्षण द्वितीय चरण का समापन
जिला पंचायत सीईओ ने किया शिक्षकों का मार्गदर्शन
राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट शाजापुर में एफ एल एन कक्षा एक व दो पढाने वाले शिक्षकों के चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण के समापन कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर का मार्गदर्शन शुक्रवार को उपस्थित सभी शिक्षकों को प्राप्त हुआ।इस अवसर पर CEO ने बुनियादी साक्षरता की शपथ भी दिलवाई