शाजापुर: घर-घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान के लिए जिला भाजपा कार्यालय पर नगर मंडल की बैठक का हुआ आयोजन
प्रदेश भर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर BJP11अगस्त से लेकर15अगस्त तक घर-घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान चलाएगी ।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाBJP कार्यालय पर भी शुक्रवार को नगर मंडल की बैठक आयोजित हुई जिसमे जिला महामंत्री दिनेश शर्मा सहित नगर मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए और नगर में घर-घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर योजना बनाई गई।