शाजापुर: नौ दिनों में आवारा कुत्तों ने बनाया 36 को निशाना उपचार करने के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचे
शाजापुर:आवारा कुत्तों का आतंक दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। यही कारण है कि अस्पताल में आवारा कुत्तों के काटने के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। यदि कुत्ता काटने के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 1 अगस्त से 9 अगस्त तक करीब 36 लोगों को आवारा कुत्तों ने निशाना बनाया है। याने प्रतिदिन 4 लोग कुत्ता काटने से पीडि़त होकर उपचार हेतु शाजापुर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।