रजौली: दुर्गापूजा को लेकर रजौली में एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष के साथ पुलिस बलों ने किया फ्लैग मार्च
रजौली थाना क्षेत्र के बजरंगबली चौक,पुरानी बस स्टैंड,नीचे बाजार एवं संगत चौक के अलावे अमावां,हरदिया,चितरकोली, अंधरबाड़ी,लेंगुरा,धमनी समेत कई गांवों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से चौकस है।पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।