ब्यौहारी: ब्यौहारी के वन बिहार के पास किशोर से हुई लूट, पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को किया गिरफ्तार
ब्यौहारी के बन बिहार के पास किशोर से लूट की घटना बीती रात्रि हुई थी, जिसमें मोबाइल फोन एवं नगद तीन हजार रुपए शामिल था।घटना की जानकारी के तुंरत बाद पुलिस ने दो आरोपियों के साथ एक बालक को हिरासत में ले कर जांच की तो आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूट हुआ मोबाइल एक नगद तीन हजार रुपए बरामद कर लिया है । यह जानकारी शुक्रवार शाम 4 बजे पुलिस ने प्रेस नोट में दी है।