ज़मानिया: गाजीपुर बैंक भर्ती में बायोमेट्रिक फर्जीवाड़ा, दूसरे से परीक्षा दिलाकर राजेश कुमार बने क्लर्क, बायोमेट्रिक से हुआ खुलासा
गाज़ीपुर से बैंक भर्ती में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जहां यूको बैंक की शिकायत पर क्लर्क भर्ती प्रक्रिया में बायोमेट्रिक धोखाधड़ी उजागर हुई है। मामला इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन की CRP Clerks-XII भर्ती से जुड़ा है, जिसमें बिहार के नवादा निवासी राजेश कुमार पर आरोप है कि उसने अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति से परीक्षा दिलवाकर नौकरी हासिल की।