ईसागढ़: कलेक्टर साकेत मालवीय ने ग्राम पंचायत पाठखेड़ा में आवासों का निरीक्षण किया, नदी गहरीकरण में किया श्रमदान
ग्राम पंचायत पाठखेड़ा में कलेक्टर साकेत मालवीय ने गुरुवार को सुबह लगभग 9 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर योजना की किश्तों की जानकारी ली और आवास निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।