बांधवगढ़: उमरिया: 60 सरपंचों पर गबन का शिकंजा, वसूली के आदेश, चुनाव लड़ने पर 6 साल की रोक लग सकती है
उमरिया जिले में पंचायत स्तर पर गबन के मामलों में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह ने जनपद पंचायत मानपुर, पाली और करकेली के 60 सरपंचों के खिलाफ वसूली के आदेश पारित किए हैं। इन पर शासन की विभिन्न योजनाओं की राशि गबन करने के आरोप हैं, जिनके 59 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सीईओ ने बताया कि सरपंचों को शासकीय कोष में राशि जमा करने के निर्देश दिए गए