कौंच: कैलिया थाना पुलिस को मिली सफलता, 14 साल पुराने रंगदारी और मारपीट के मामले में फरार अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
Konch, Jalaun | Jul 4, 2026 अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैलिया पुलिस ने 14 साल पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी श्याम सुन्दर पुत्र धनलाल निवासी ग्राम पीपरी कला को शनिवार शाम 5 बजे गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया। अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2012 में रंगदारी मांगने, मारपीट, जानबूझकर अपमान और जान से मारने की धमकी के तहत मामला दर्ज था।