बांका: अलीगंज के एन सहाय मार्केट में चोरों ने दो दुकानों में चोरी की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Banka, Banka | May 14, 2026 बांका शहर के अलीगंज केएन सहाय मार्केट में चोरों ने दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें एक आभूषण की दुकान और दूसरा मुन्ना आटा मसाला मिल शामिल है। चोरों ने इन दोनों दुकानों से नगद रुपए की चोरी कर ली। मामले को लेकर गुरुवार की सुबह 11:00 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।