दादरी: श्रमिक कुंज में अचानक भर भरा कर गिरी मकान की छत, बड़ा हादसा होने से टला
नोएडा स्थित श्रमिक कुंज कॉलोनी में शनिवार उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मकान की छत अचानक भर भरा कर गिर पड़ी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बालकनी व गली में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं कॉलोनी वासियों ने नोएडा प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिद की है। घटना में किसी के भी हाताहत होने की सूचना नहीं है।