हमीरपुर: मौदहा क्षेत्र के सायर के ग्रामीणों ने प्रधान, सचिव पर लाखों रूपये गबन का आरोप खंड विकासअधिकारी से की शिकायत।
मौदहा विकासखंड क्षेत्र के एक गांव के आधा दर्जन लोगों ने ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव सहित तकनीकी सहायक द्वारा ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर किये गये लाखों रूपये के धोखाधड़ी तथा गबन करने का आरोप लगाकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंप मामले की जांच पड़ताल कराने के साथ सभी आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।