छतरपुर नगर: बछरौनिया के समीप बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मी हुई घायल, SP ने जिला अस्पताल पहुंचकर जाना हाल-चाल
सटई से पड़रिया चौकी आ रही महिला एएसआई कमला सिंह की स्कूटी में बछरौनिया के पास आज 20 मार्च शाम 6:30 बजे बाइकसवार ने टक्कर मार दी,इसमें महिला पुलिसकर्मी घायल हुई,जिन्हें सटई अस्पताल ले जाया गया,जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया,जहां उनका उपचार जारी है। वहीं जिला अस्पताल एसपी अगम जैन भी पहुंचे थे और उन्होंने हाल-चाल महिला पुलिसकर्मी का जाना है।