बरवाला अनाज मंडी में धान की लोडिंग शुरू, चेयरमैन देशराज पोसवाल ने हरी झंडी दिखाकर वाहन किया रवाना
बरवाला, 4 अक्टूबर।
बरवाला अनाज मंडी में धान की खरीद के बाद अब लोडिंग का कार्य भी शुरू हो गया है। आज हैफेड की एजेंसी द्वारा धान की लोडिंग शुरू की गई। इस अवसर पर मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन श्री देशराज पोसवाल जी ने हरी झंडी दिखाकर लोडिंग वाहन को रवाना किया।
इस मौके पर हैफेड के असिस्टेंट मैनेजर विक्रम सिंह जी एवं दिग्विजय सिंह जी, मंडी सचिव श्री दिनेश कुमार जी, मंडी सुपरवाइजर संचित कुमार जी, राज कुमार जी, विकास कुमार जी, हरजिंदर सिंह जी, किसान एवं व्यापारी भाई मोहित कुमार जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
चेयरमैन देशराज पोसवाल ने कहा कि मंडी में किसानों की सुविधा और उनकी उपज का समय पर उठान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। लोडिंग एवं उठान का कार्य सुचारु रूप से चले, इसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसी के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों की उपज की खरीद एवं मंडियों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मार्केट कमेटी बरवाला की ओर से भी किसानों और व्यापारियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि धान की खरीद, लोडिंग एवं उठान का कार्य इसी प्रकार शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुचारु रूप से चलता रहे तथा हमारे अन्नदाता किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
D R Poswal
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #barwalapanchkula #panchkulasocialmedia