गिर्वा: उदयपुर में शहीद भगत सिंह की याद में कोर्ट में हुआ रक्तदान शिविर, युवा अधिवक्ताओं ने बढ़चढ़कर लिया भाग।
Girwa, Udaipur | Mar 23, 2024 उदयपुर न्यायालय परिसर में शहीद भगत सिंह ओर कोरोना में दिवंगत हुए अधिवक्ताओं की याद में शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अधिवक्ताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर में युवा अधिवक्ताओं ने रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाने का संकल्प लिया।