गिर्वा: उदयपुर में दिनदहाडे हुई लूट की घटना के विरोध में देहात कांग्रेस व्यक्त किया आक्रोश, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन।
Girwa, Udaipur | Mar 23, 2024 उदयपुर शहर में दिनहदाडे सरार्फा व्यवसायी के साथ हुई लूट की वारदात के बाद बदमाशों द्वारा की गई हत्या के विरोध में शनिवार को देहात कांग्रेस की ओर से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया और शहर की कानून व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की गई। देहात जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी ने कहा कि इस घटना ने सभी लोगों को झंझोर कर रख दिया हैं।