गिर्वा: झाडोल में सर्वप्रथम कमलनाथ महादेव में हुआ होलिका दहन
Girwa, Udaipur | Mar 24, 2024 जिले के झाडोल उपखण्ड मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर दमाणा ग्राम पंचायत में आवरगढ की पहाड़ियों में सबसे पहले वानर टुक पर होलिका दहन होता है। जानकारी के अनुसार सन 1577 में महाराणा प्रताप ने यहां पर होलिका दहन किया था। इसी को लेकर आज भी झाडोल में सर्वप्रथम कमलनाथ महादेव में होलिका दहन हुआ।