दुमका: बड़ा मुरलीदुम गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
Dumka, Dumka | Apr 10, 2024 बड़ा मुरलीदुम गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बरहा हांसदा बड़ा मुरलीदुम गांव का रहनेवाला है।