दुमका: डीसी ए दोड्डे के नेतृत्व में जिला स्तरीय संयुक्त कमिटी ने रेलवे स्टेशन के गुड्स शेड का किया निरीक्षण
Dumka, Dumka | Apr 9, 2024 मंगलवार को दुमका डीसी ए दोड्डे के नेतृत्व में जिला स्तरीय संयुक्त कमिटी ने दुमका रेलवे स्टेशन परिसर में कोयला के भंडारण और परिवहन के कारण होने वाले प्रदूषण की रोकथाम हेतु स्टेशन के गुड्स शेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने कोयला के भंडारण एवं परिवहन से होने वाले प्रदूषण को रोकने हेतु रेलवे को दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की।