दुमका: समाहरणालय स्थित SDO कक्ष में SDO अजय कुमार रजक की अध्यक्षता में आयोजित हुई ईद को लेकर शांति समिति की बैठक
Dumka, Dumka | Apr 9, 2024 मंगलवार को दुमका समाहरणालय स्थित एसडीओ कक्षा में एसडीओ अजय कुमार रजक की अध्यक्षता में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व को भाईचारा के साथ मनाने की अपील की गई। एसडीओ ने कहा कि पर्व किसी भी समुदाय का हो सभी लोग आपस में मिलकर मनाएं। किसी भी प्रकार की अशांति पैदा ना हो। अफवाहों पर ध्यान ना दें, अफवाह की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।