गुना नगर: दिल में छेद की बीमारी से जूझ रही महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार, कलेक्टर ने तत्काल दी आर्थिक सहायता
गुना जिले में राघोगढ़ के गोविंदपुरा निवासी हेमलता जाटव लंबे समय से दिल में छेद की बीमारी से जूझ रही है। गुना और भोपाल एम्स में इलाज के बाद आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। 12 मई को कलेक्टर से मदद की मांग की। कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल पीड़ित महिला हेमलता को ₹10000 की सहायता राशि दी, और मदद का आश्वासन दिया। महिला ने कलेक्टर का धन्यवाद ज्ञापित किया।