धनौरा: गजरौला में साप्ताहिक बाजार से एक व्यक्ति का मोबाइल हुआ चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
थाना क्षेत्र के गांव फौंदापुर निवासी मूलचंद गजरौला के भानपुर रेलवे फाटक के पास लगने वाले बुध बाजार से खरीदारी करने के लिए आए थे, तभी उनका मोबाइल एक बच्चे ने चोरी कर लिया और यह घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे इस घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया और थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग।