दमोह: सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, शव दमोह ज़िला अस्पताल लाया गया, पुलिस ने की कार्रवाई
Damoh, Damoh | Apr 7, 2026 दमोह जिले में सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक चतुर सिंह लोधी पिता प्रहलाद सिंह लोधी निवासी रोंड थाना नोहटा की मौत हो जाने पर दमोह जिला अस्पताल लाया गया,मंगलवार दोपहर प्रधान आरक्षक प्रदीप और आरक्षक देशराज सिंह राजपूत ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की