देवघर: उपायुक्त की अध्यक्षता में स्थापना व अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित
देवघर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज 08 अप्रैल 2026 को जिला स्थापना समिति एवं अनुकम्पा समिति से संबंधित मामलों की बैठक समाहरणालय में आयोजित की गई। यह जानकारी आज बुधवार शाम 6:00 बजे सूचना भवन से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित सभी विभिन्न विभागों, प्रखण्डों तथा अंचलों से आये अनुकम्पा से संबंधित स