सांगानेर: जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे पर बीती रात बारिश में अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, युवक-युवती की मौके पर हुई मौत
जयपुर-अजमेर हाईवे पर बगरू में स्कॉर्पियो पलटने से युवक-युवती की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। हालांकि घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस जांच के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। बारिश के भरे पानी के कारण अनियंत्रित होकर 3 बार पलटकर डिवाइडर में घुस गई। पुलिस ने बताया कि हादसा गुरुवार देर रात बगरू थाना क्षेत्र के बड़ के बालाजी के पास हुआ।