बालाघाट: ग्राम सोनपुरी के ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
बालाघाट जिले की ग्राम पंचायत आमगांव अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य ग्राम सोनपुरी के ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे क़रीब जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए गांव के नाले पर पुल निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आने-जाने के लिए पुल नहीं होने से बरसात के चार माह लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नाले में पानी