बेगूसराय: सदर प्रखंड परिसर में DM ने लगाया जनता दरबार, जन-प्रतिनिधियों ने रखी समस्याएं
सदर प्रखंड परिसर में मंगलवार की शाम 4:00 बजे डीएम तुषार सिंगला ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान आमजनों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए. इस मौके पर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने विकासात्मक कार्य से जुड़े कई परेशानियों के बारे में बताया. इस मौके पर डीएम ने कहा कि सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी जनप्रतिनिधि के साथ आपसी समन्वय बनाकर कम करें.