बेगूसराय: मुख्य सचिव बिहार ने वर्चुअल बैठक की, कार्यालय कक्ष से DM जुड़े, विभिन्न विभागों की हुई समीक्षा
मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे मुख्य सचिव बिहार ने वर्चुअल रूप से एक बैठक का आयोजन किया. जहां कार्यालय कक्ष से डीएम तुषार सिंगला जुड़े रहे. इस मौके पर शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण आदि विभागों की बिंदुवार समीक्षा हुई. इस मौके पर डीएम ने कहा कि विभिन्न विभागों के लंबित मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया.