अंबिकापुर: अंबिकापुर बाल संप्रेषण गृह से 11 अपचारी बालकों के फरार होने के बाद फादर मनीष कुशवाहा का बयान आया सामने
अंबिकापुर बाल संरक्षण गृह में अलग-अलग मामलों में बंद 11 अपचारी बालक तेज बारिश और बिजली गुल होने का फायदा उठाकर खिड़की तोड़कर दीवार फांदकर फरार हो गए। बाल संरक्षण गृह हाउस फादर मनीष कुशवाहा का बयान सामने आया है जहां उन्होंने कहा कि फरार अपचारी बालकों के परिजनों से संपर्क करते हुए पुलिस टीम के सहयोग से सभी बालकों को पकड़ लिया जाएगा।