पुष्पराजगढ़: फुलवारी टोला में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल
फुलवारी टोला में सड़क दुर्घटना में मंगलवार शाम 6:00 बजे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। मामले के बारे में बताया गया कि युवक तेज रफ्तार से बाइक से घर की ओर जा रहा था तभी अचानक कुत्ता सड़क पर आ गया जिससे टकराकर बाइक सवार गिर गया जिससे उसके सर और माथे में गंभीर चोट आई है।