खुरई: शहरी थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को 7 पेटी देशी और अंग्रजी शराब के साथ किया गिरफ्तार, तस्करी में उपयोग की गई बाइक भी जब्त
Khurai, Sagar | Mar 15, 2024 मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की सुबह शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने टीहर रोड पर दबिश दी तो एक बाइक पर दो युवक 3 बड़े थैले लिए मिले। देखने पर थैलों में देशी और अंग्रजी शराब पाई गई। पुलिस ने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 42 हजार कीमत की 7 पेटी बरामद हुई। तस्करी में उपयोग की गई बाइक भी जब्त की।