खुरई: 8 दिनों से लापता युवक नहीं मिलने पर परिजनों ने कराया मामला दर्ज, शहरी थाना पुलिस तलाश में जुटी
Khurai, Sagar | Mar 14, 2024 हनौता गांव निवासी 32 वर्षीय युवक दुर्गा प्रसाद कुशवाहा पिछली 5 मार्च से लापता है। काफी तलाश करने पर जब नहीं मिला तो शहरी थाने में मामला दर्ज कराया। जानकारी देते हुए लापता युवक के भाई ने बताया कि 5 मार्च की शाम लगभग 8 बजे से उसका छोटा भाई दुर्गा प्रसाद लापता है। जब तलाश करने पर वह नहीं मिला तो उसने बुधवार को मामला दर्ज कराया,मामला दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी