खुरई: घोसी समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कनेरा गांव में हत्याकांड के आरोपियों के परिजनों को परेशान ना करने की मांग
Khurai, Sagar | Mar 15, 2024 गुरुवार को खुरई की घोसी समाज के दर्जनों लोगो ने मुख्य् मंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। दरअसल 28 फरवरी को कनेरा गांव में मस्तराम घोसी सहित कई लोगों ने गांव के निर्मल पटेल की हत्या कर दी थी, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,लेकिन पुलिस अब निर्दोष परिजनों को परेशान कर रही है जिससे वे घर छोड़कर भाग गए। परिजनों को परेशान न करने की मांग उठाई