रफीगंज: भावड़ा पुल के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड के रफीगंज स्टेशन के भावड़ा पुल के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत। सूचना मिलते ही आरपीएफ जवान पहुचकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया किंतु पहचान नहीं हो सका। कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर सोननगर जीआरपीएफ को सूचना कर दिया गया।